चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, रांची निवासी घायल

पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू
धर्मेन्द्र कुमार सिंह
मो- 8340727986
पलामू: मेदिनीनगर-चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या JH01FM 4503 डाल्टनगंज से रंका की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन विपरीत दिशा में जा रुकी।

गाड़ी में सवार व्यक्ति की पहचान विकाश सिंह के रूप में हुई है, जो रांची के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे अपने नानी के घर डाल्टनगंज आए हुए थे और रंका गढ़ में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना में विकाश सिंह के जांघ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

ताजा खबर...